{"_id":"5b2e8a3f4f1c1bc5628b6b0f","slug":"171529776703-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेपा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेपा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन बिछाने ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की दर्दनाक मौत
टेपा गांव में लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे मजदूर, बिजली कट के लिए नहीं किया था आवेदन
सलेन गांव का रहने वाला था दुनीचंद, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। ऑयल पंचायत के टेपा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उक्त शख्स लाइन बिछाने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। इसी दौरान करंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति लाइन से ही चिपक गया था। इसे लाइन बंद करने के बाद मौके से उतारा गया। इसे देखकर मौके पर मौजूद उसका एक साथी बेहोश हो गया। मृतक की पहचान दुनी चंद पुत्र होशियारु (21) निवासी गांव सलेन पंचायत ऑयल के रूप में हुई है। बेहोश हुए शख्स की पहचान भोतू निवासी आयल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर शुक्रवार को टेपा गांव में बिजली लाइन बिछाने के कार्य में लगे थे। शाम के समय दोनों ट्रांसफार्मर के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दुनी चंद बिजली की लाइन चेक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। इस दौरान ट्रांसफार्मर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को निकालने के लिए बिजली सप्लाई को बंद करवाना पड़ा। तब जाकर उसके शव ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मजदूर की मौत के कारणों और लापरवाही को लेकर छानबीन कर रह है। वहीं, तहसीलदार सरताज सिंह ने मृतक के परिजन को दस हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की है। बाकि की राशि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएगी।
बिजली कट को लेकर नहीं किया था आवेदन ऱ् सहायक अभियंता
इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। जांच में पता चला है कि लाइन बिछाने का कार्य होने के बावजूद ठेकेदार ने बिजली कट लगाने के लिए आवेदन नहीं किया गया था जबकि इसके लिए एक दिन अनुमति लेनी पड़ती है। ताकि किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। मगर इस मामले में ऐसा नहीं किया गया और व्यक्ति चलती लाइन में ट्रांसफार्मर में लाइन बिछाने के दौरान चढ़ गया। सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि निजी ठेकेदार ने लाइन को बंद रखने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लाइन का कार्य करने के लिए बोर्ड से एक दिन पहले कट को लेकर अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की छानबीन : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।