{"_id":"59f4badd4f1c1b60678b7dcd","slug":"171509210845-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार के मैदान में खाद्य वस्तुओं के स्टाल लगाने पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार के मैदान में खाद्य वस्तुओं के स्टाल लगाने पर लगा प्रतिबंध
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में फ्रूट चाट वाले दुकानदारों को सफाई रखने की हिदायत देते वन विभाग कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार झील मैदान में खाद्य वस्तुओं के स्टॉल लगाने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। शनिवार को मैदान में स्टॉल लगाने वाले सभी लोगों को निर्देश दिए गए कि वे अपना सामान वहां से हटा दें। अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उनका चालान भी काटा जाएगा। इस संदर्भ में वन विभाग की टीम ने शनिवार को खज्जियार मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ने एक दर्जन फ्रूट चाट के स्टालों को वहां से हटाया। खज्जियार मैदान में स्वच्छता बनाए रखने के चलते यह निर्णय लिया गया है। ताकि खज्जियार पर्यटक स्थल की सुंदरता को बरकरार रखी जा सके। वन विभाग ने बताया कि नए निर्देशों के तहत खाने पीने के स्टॉल लगाने की अनुमति झील मैदान के बाहर दी गई है। मैदान के भीतर कोई भी किसी प्रकार का स्टाल नहीं लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि मैदान में फ्रूट चाट के स्टाल होने से गंदगी फैल रही है। इसके साथ ही पर्यटकों से स्टॉल में खाद्य वस्तुओं के मनमाने दाम भी वसूले जा रहे हैं। इन शिकायतों के आधार पर वन विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मैदान में स्टाल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
खज्जियार मैदान में नहीं लगेगा किसी प्रकार का स्टाल
वन पालक राजकुमार ने बताया कि खज्जियार मैदान में किसी प्रकार के स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं है। इसको देखते हुए सभी स्टॉल चलाने वालों को सामान हटाने की अनुमति दी गई है। जो मैदान से अपना सामान नहीं हटाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खज्जियार मैदान में नहीं लगेगा किसी प्रकार का स्टाल
वन पालक राजकुमार ने बताया कि खज्जियार मैदान में किसी प्रकार के स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं है। इसको देखते हुए सभी स्टॉल चलाने वालों को सामान हटाने की अनुमति दी गई है। जो मैदान से अपना सामान नहीं हटाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन