फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लाहल के समीप दरकी चट्टान, ट्रांसमिंट भी हुई बंद

लाहल के समीप दरकी चट्टान, ट्रांसमिंट भी हुई बंद

Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
लाहल के समीप दरकी चट्टान, ट्रांसमिंट भी हुई बंद
लाहल के समीप चट्टान दरकने से चंबा-भरमौर सड़क बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर लाहल के समीप चट्टान दरकने से छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी विराम लग गया है। मार्ग बंद जाने पर चंबा से भरमौर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले मार्ग बर्फबारी के चलते बड़े वाहनों के लिए बंद था। ट्रांसमिट कर छोटे वाहनों से लोग आवाजाही कर रहे थे, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद लाहल में चट्टान गिर गई। जिससे मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई। लोगों की मानें तो पहाड़ी दरकने से बाद ट्रांसमिट भी पूरी तरह थम गई है। जिससे उन्हें पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। यात्रियों में रमेश कुमार, पूर्ण चंद, पवन कुमार, देस राज, रिंकू राम, धारो राम, मुसद्दी राम ने बताया कि खड़ामुख से लेकर भरमौर मुख्यालय तक बर्फ की वजह से बंद था, लेकिन दोपहर बाद यहां लाहल के समीप चट्टान दरक गई। इससे आवाजाही पूरी तरह से थम गई। यात्रियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मार्ग को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed