{"_id":"5b0ae2a94f1c1bf96e8b4fa8","slug":"161527440041-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक जल स्रोत सूखे, भड़ेला में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक जल स्रोत सूखे, भड़ेला में पेयजल संकट
Updated Sun, 27 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुरंगाणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भड़ेला में तीन प्राकृतिक स्रोत सूखने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों ने बताया कि यह प्राकृतिक जल स्रोत पीढ़ी दर पीढ़ी पानी मुहैया करवाते थे। मगर इस बार की गर्मी में यह प्राकृतिक स्रोत भी सूख गए हैं। इस वजह से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
इसको देखते हुए ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से भडेला में हैंडपंप लगाने की मांग की है। ग्रामीण रमेश कुमार, राज सिंह, उत्तम दास, काकू राम, सुरेश चंद, बिमला देवी, रोशनी देवी, पुष्पा देवी और चंपा देवी ने बताया कि क्षेत्र में अब प्रचंड गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। ऐसे में पानी की किल्लत महसूस चल रही है।
विज्ञापन
पहले प्राकृतिक स्रोत होने से उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आती थी। लेकिन, अब एक दो नहीं बल्कि तीन प्राकृतिक स्रोतो का सूखना ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भडे़ला से करीब पांच किलोमीटर पीछे पांच हैंडपंप लग चुके हैं। लेकिन, भडे़ला में एक भी हैंडपंप नहीं है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि गांव भड़ेला में जल्द हैंडपंप लगाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन