फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   158 students of Math School appeared for Disha's scholarship exam.

Chamba News: मठ स्कूल के 158 विद्यर्थियों ने दी दिशा की छात्रवृत्ति परीक्षा

Fri, 09 Feb 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
158 students of Math School appeared for Disha's scholarship exam.
चंबा। अमर उजाला दिशा की ओर से छात्रवृत्ति प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय में किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षाओं के 158 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें दसवीं कक्षा के 61, जमा एक के 43 और जमा दो के 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। स्कूल में सुबह 9:00 बजे प्रधानाचार्या बृज बाला गुप्ता ने अध्यापकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुबह 9:20 बजे विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में रोल नंबर के हिसाब से बैठे। परीक्षा शुरू होने पर ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों ने विद्यार्थियों को क्यूआर सीट प्रदान कीं। इसके बाद क्यूआर सीट को भरने के बारे में जानकारी दी गई। सुबह 9:30 बजे प्रश्नपत्र देने के साथ ही परीक्षा शुरूहुई। परीक्षा हॉल में अध्यापकों के अलावा प्रधानाचार्य ने भी निगरानी की। परीक्षा के बाद केंद्र से निकले विद्यार्थी आपस में प्रश्नों को लेकर जमा-घटाव करते नजर आए। विद्यालय की प्रधानाचार्या बृज बाला गुप्ता ने विद्यार्थियों को अमर उजाला की दिशा परीक्षा के बारे में बताया। परीक्षा सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। अध्यापक मॉनीटरिंग करते रहे। परीक्षा में चालीस प्रश्न तय किए गए। दोपहर बाद अभिभावकों ने दिशा परीक्षा को लेकर अहम जानकारियां हासिल करने के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क भी साधा।

--
विद्यालय की प्रधानाचार्य बृज बाला गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। इससे विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारियों में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed