फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15,742 voters will elect the village government in Pangi.

Chamba News: पांगी में 15,742 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

Thu, 07 May 2026 04:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
15,742 voters will elect the village government in Pangi.
पांगी में 15,742 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का दौर शुरू, चुनावी संबंधी तैयारियां मुकम्मल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पंचायत संसद में जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों के 15,742 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांव की नई सरकार चुनेंगे। यह चुनाव पांगी के विकास और स्थानीय नेतृत्व के निर्धारण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का दौर अभी से शुरू हो गया है। दूसरी ओर निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर अब चुनाव को लेकर पांगी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन नामावली को अपडेट करने के दौरान इस बार 541 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। ये वे युवा हैं जो पहली बार पंचायत चुनाव में वोट डालकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ ही पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी कर ली गई है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाना है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक आ रही है, उम्मीदवारों के बीच अदेय प्रमाण पत्र लेने की होड़ मच गई है। मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार उपप्रधान, प्रधान, जिला परिषद, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के पदों के लिए कुल 499 एनओसी जारी किए जा चुके हैं। यह संख्या दर्शाती है कि इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। विशेष रूप से प्रधान और जिला परिषद की सीटों पर कई दिग्गजों के साथ-साथ युवा चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। अदेय प्रमाण पत्र की बढ़ती संख्या से साफ है कि चुनावी मैदान में इस बार प्रत्याशियों की लंबी कतार दिखने वाली है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां हमेशा से ही चुनाव प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती रही हैं। ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दूरदराज की पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और ईवीएम/बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पंचायतीराज चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। आरक्षण रोस्टर और मतदाता सूची जारी होने के बाद अब पांगी की 19 पंचायतों में मिंधल, किलाड़, साच और हुडान जैसी महत्वपूर्ण पंचायतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed