फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुल्तानपुर में भूस्खलन से बीस घरों को खतरा

सुल्तानपुर में भूस्खलन से बीस घरों को खतरा

Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में भूस्खलन से बीस घरों को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। शहर के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में बर्फबारी और बारिश के बाद बीस मकानों पर खतरा मंडरा गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बर्फबारी और बारिश से हुए नुकसान के बारे में प्रशासन को बताया। साथ ही प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जगदीश कुमार और अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में बीते दिनों भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। उन्होंने बातया कि उनके घर के समीप भूस्खलन शुरू हो गया है, जिससे मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां करीब बीस मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में वे कई बार नगर परिषद चंबा को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कर घरों को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस मामले को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed