{"_id":"5b9a9831867a5501a1764569","slug":"151536858161-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की 29 पंचायतें थ्री जी सेवा से जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की 29 पंचायतें थ्री जी सेवा से जुड़ी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
bsnl
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर के अधीन आने वाली 29 पंचायतों के बाशिंदों अब हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। भरमौर में बीएसएनएल ने थ्री जी नेटवर्क स्थापित करने के लिए टावर को चालू करवा दिया है। बहरहाल अब कबायली क्षेत्र भरमौर के बाशिंदों को देश-दुनियां से जुड़ने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
गौरतलब हो कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अधीन आने वाली भरमौर, संचूई, घरेड़, चौबिया, प्रंघाला और पूलन समेत अन्य पंचायतों के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अक्सर सिग्नल गुल होने की समस्या से दो-चार होना पड़ता था। अपनों से बात नहीं होने से कई बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने दूसरी कंपनी की सिम खरीद कर उनका उपयोग करना आरंभ कर दिया गया। ऐसे में अब बीएसएनएल प्रबंधन ने भरमौर में थ्री जी टावर को चालू करवा दिया है।
विज्ञापन
नतीजतन, अब बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी हद तक राहत ही मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी अपने कार्य करने में परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। निगम के जेटीओ मनीष कुमार ने बताया कि भरमौर कस्बे में थ्री जी नेटवर्क के टावर को चालू करवा दिया गया है। टावर के चालू होने से अब क्षेत्र के 25 हजार उपभोक्ताओं को लाभ इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन