फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीएमएस ने केंद्रीय बजट को दिया काला बजट का नाम

बीएमएस ने केंद्रीय बजट को दिया काला बजट का नाम

Fri, 02 Feb 2018 09:53 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
बीएमएस ने केंद्रीय बजट को दिया काला बजट का नाम
बजट में किया जाए संशोधन
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने संशोधन नहीं होने पर आंदोलन को चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भारतीय मजदूर संघ ने केंद्रीय बजट को काला बजट का करार दिया है। भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव सरवण कुमार ने बताया कि बजट में आम लोगों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मीड-डे मील वर्करों, आशा वर्करों सहित अन्य महिला कामगारों को बजट से निराशा हाथ लगी है।

सरकार की ओर से कोई नीति बनाने का प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने बजट में संशोधन नहीं किया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में बीएमएस सरकार के खिलाफ कार्य करेगी। आने वाले समय में इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ जगह-जगह धरने दिए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बजट में संशोधन करके महिला कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने का प्रावधान करे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ की राज्य उपाध्यक्ष जयंती दुग्गल, उषा देवी, कृष्णा, दिनेश कुमारी, ईशा कुमारी, बिमला, अनीता, प्रीतो, पूजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed