{"_id":"5a3e910e4f1c1bee688c37ea","slug":"151514049806-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैटे गांव में लैंटर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैटे गांव में लैंटर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत राड़ी के फैटे गांव में लेंटर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को पेश आया, जब 63 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र छांगू राम अपने घर की छत पर पानी की टंकी के ढक्कन को बंद कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह लेंटर से नीचे गिर गया। लेंटर से नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हालांकि परिजन निजी वाहन के जरिये उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उसे लेकर टांडा के लिए रवान हो गए। मगर परेल के पास पहुंचने पर बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। यहां से उन्हें वापिस चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि लेंटर से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।