{"_id":"6a8dcdc6def698bec901ef9d","slug":"150-pilgrims-were-held-back-at-hadsar-they-were-sent-in-small-batches-starting-at-830-am-as-the-helicopter-did-not-take-off-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194467-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़सर में रोके 150 श्रद्धालु, सुबह 8:30 बजे छोटे जत्थे बनाकर भेजे, नहीं उड़ा हेलिकाॅप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़सर में रोके 150 श्रद्धालु, सुबह 8:30 बजे छोटे जत्थे बनाकर भेजे, नहीं उड़ा हेलिकाॅप्टर
Wed, 26 Aug 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
चंबा की मणिमहेश डल झील पर डूबकी लगाने के लिए जाते श्रद्धालू।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं की राह में दोहरी अड़चन आ गई। पैदल यात्रा पर निकले करीब 150 श्रद्धालुओं को तोस का गोठ में रास्ते की मरम्मत के चलते सोमवार रात और मंगलवार तड़के हड़सर में रोकना पड़ा।
वहीं, हेली सेवा की उम्मीद लगाए बैठे श्रद्धालुओं को डीजीसीए की अनुमति नहीं मिलने से उड़ान का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, रास्ते पर कंक्रीट का काम पूरा होने के बाद सुबह करीब 8:30 बजे श्रद्धालुओं को छोटे जत्थों में आगे भेज दिया गया।
प्रशासन की ओर से मणिमहेश यात्रा का विधिवत शुभारंभ बुधवार से किया जा रहा है। मंगलवार को करीब 70 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के लिए अग्रिम बुकिंग करवाई थी लेकिन अनुमति नहीं मिलने से पहले दिन एक भी उड़ान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अब पहले से बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर भरमौर से गौरीकुंड पहुंचाने की तैयारी है। इसके बाद बुधवार के लिए बुक करीब 50 श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध करवाने की योजना है।
हालिया आपदा और बारिश के कारण यात्रा मार्ग कई जगह चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन की ओर से मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि करीब 150 श्रद्धालुओं को छोटे जत्थों में आगे भेजा गया है। हेली सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया चल रही है।