फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 buffaloes killed by lightning in Gharjilu village.

Chamba News: घर्जीलू गांव में बिजली गिरने से 15 भैंसों की मौत

Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
15 buffaloes killed by lightning in Gharjilu village.
चंबा आसमानी बिजली गिरने से पशुओं की मौत के मामले में सहायता रा​शि की मांग लेकर एडीएम को ज्ञापन 
प्रभावित परिवारों एडीएम से मुलाकात कर मांगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत कुरैणा के तहत उधेई और घर्जीलू गांव में बिजली गिरने से चार परिवारों की 15 भैंसों की मौत हो गई। प्रभावित एडीएम अमित मेहरा से मिले। उन्होंने कहा कि यह घटना 13 अगस्त को हुई थी।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
प्रभावित परिवारों के अनुसार 13 अगस्त को क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम के दौरान अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हनीफ पुत्र अलफ दीन, शमाऊन पुत्र अलफ दीन, याकूब पुत्र अलफ दीन और युसुफ पुत्र अलफ दीन की 15 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। भैंसें इन परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन थीं। पशुओं की मौत से परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके का निरीक्षण करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि अचानक आई प्राकृतिक आपदा से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के तहत मृत पशुओं के एवज में उचित आर्थिक सहायता और राहत राशि प्रदान की जा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed