{"_id":"5ca242efbdec22146230945c","slug":"141554137839-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद उड़ा हेलीकॉप्टर, मरीजों समेत 41 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद उड़ा हेलीकॉप्टर, मरीजों समेत 41 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर हैलीपैड से हेलीकॉप्टर की उड़ानें हुई। इस दौरान किलाड़ से 21 यात्री जिला मुख्यालय पहुंचे। जबकि चंबा से अजोग के लिए 23 यात्रियों ने साच दर्रा पार किया। करीब दो सप्ताह के बाद उड़ान होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि तीन बार शेड्यूल तैयार किया गया। लेकिन मौसम की वजह से उड़ानें नहीं हो पाई। सोमवार को हुई हेलीकॉप्टर उड़ान का रूट भुंतर से किलाड़, किलाड़ से चंबा, चंबा से अजोग, अजोग से भुंतर रहा। वहीं, किलाड़ से दो मरीज भी जिला मुख्यालय पहुंचे। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
गौरतलब है कि इस बार सर्दियों में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। इस कारण हेलीकॉप्टर उड़ानों का शेड्यूल भी काफी प्रभावित हुआ है। दिसंबर से मार्च तक करीब तीन बार ही चंबा से पांगी के लिए उड़ानें हुई है। हालांकि शेड्यूल प्रशासन ने नियमित अंतराल के बाद बनाया। मगर हेलीकॉप्टर साच पास में मौसम खराब होने के कारण आर-पार नहीं हो सका। इस कारण घाटी में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित रूप से उड़ानें करवाई जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
साच और धरवास के लिए सीजन में नहीं हुई कोई उड़ान
सरकार की ओर से साच और धरवास में भी हैलीपैड का निर्माण किया गया है। मगर इस बार सीजन की एक भी उड़ान यहां के लिए नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को किलाड़ हेलीपैड तक बर्फ में आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन
एसडीएम पांगी बी. भारती ने बताया कि दो सप्ताह मौसम ठीक रहने पर उड़ान करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ओर भी उड़ानें करवाई जाएंगी।