{"_id":"5b55ea4b4f1c1b8f568b6045","slug":"141532357195-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। प्रेरक संघ चंबा ने सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान मोहम्मद अयूब ने की। बैठक में प्रेरकों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें मुख्यमंत्री से प्रेरकों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। संघ के प्रधान मोहम्मद अयूब ने कहा कि जिले के दूर दराज क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले प्रेरकों को डेढ़ सालों से कोई मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते प्रेरकों को मेहनत का फल नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि प्रेरकों को साफ किया जाए वह साक्षर भारत कार्यक्रम के कर्मचारी हैं या नहीं। इसका लिखित स्वरूप भी उन्हें दिया जाए।
उन्होंने कहा कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम बंद होने से प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि दस अगस्त तक सरकार ने प्रेरकों के भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो सभी प्रेरक सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रेरक बीएलओ का काम भी पूरी दक्षता के साथ कर सकते हैं। इसको देखते हुए प्रेरकों को बीएलओ के स्थान पर नियुक्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन