{"_id":"5a54ed5d4f1c1b10788b763e","slug":"141515515229-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतवास पंचायत के गांव केहला में 21 दिनों से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतवास पंचायत के गांव केहला में 21 दिनों से अंधेरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरतवास पंचायत के केहला में 21 दिनों से अंधेरा
ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, ट्रांसफार्मर बदलने की लगाई गुहार
19 दिसंबर को ट्रांसफार्मर जलने के बाद बाधित है विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत हरतवास के गांव केहला में 21 दिन से अंधेरा पसरा है। इस वजह से ग्रामीणों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर लगा ट्रांसर्फामर जल गया है। इसके बाद गांव में बिजली नहीं आई है। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली की समस्या के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। साथ ही जल्द बिजली की समस्या का समाधान मांगा। हुसैन, दिलदार, लतीफ और मोहम्मद ने बताया कि उनके गांव केहला में विद्युत ट्रांसफार्मर 19 दिसंबर को जल गया था। इसके चलते पूरा गांव पिछले तीन सप्ताह से अंधेरे में है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस बारे में वह विद्युत बोर्ड तीसा में भी शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक तीन बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई विद्युत बोर्ड ने नहीं की है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि जल्द गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस बारे में विद्युत बोर्ड तीसा को निर्देश दिए जाएंगे। ताकि ग्रामीणों की समस्या हल हो सके।