{"_id":"59eb8a624f1c1bf2538b827f","slug":"141508608610-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने से बीएसएनएल की सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने से बीएसएनएल की सेवाएं ठप
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो(चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत चार पंचायतों में एक महीने से बीएसएनएल की दूर संचार सेवाएं ठप पड़ी है। इस वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इसके चलते यहां मोबाइल शोपीस बन कर रह गए हैं। बीएसएनएल के सिग्नल न होने से अब लोग निजी मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अशोक टंडन, देवेंद्र टंडन, मनोज नैयर, मुन्ना राणा, शम्मी कुमार, अमित राणा, रत्तन शर्मा, विवेक कुमार, सुभाष कुमार, सुरिंद्र कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, विक्रम सिंह और अक्षय कुमार ने बताया कि मोबाइल सिग्नल न होने से वे अपने रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रहे है। उइस बारे वे कई बार निगम प्रबंधन से मिल चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की करीब 12000 की आबादी है, जो बीएसएनल की सिग्नल ठप होने से परेशानी झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने बीएसएनएल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द समस्या का हल किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।