फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 roads of Pangi closed, seven transformers stalled in Bharmour and Teesa.

Chamba News: पांगी की 14 सड़कें बंद, भरमौर और तीसा में सात ट्रांसफार्मर ठप

Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
14 roads of Pangi closed, seven transformers stalled in Bharmour and Teesa.
चंबा के डलहौजी-खज्जियार  मार्ग पर आहला के पास सड़क पर जमी बर्फ। संवाद
चंबा। जिले में बर्फबारी के एक हफ्ते बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के 14 मार्गों के बंद होने से लोगों को पैदल किलाड़ मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, डलहौजी-खज्जियार वाया लक्कड़मंडी और चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग से बर्फ तो हटा दी है, लेकिन फिसलन के कारण यहां आवाजाही न के बराबर है। उधर, भरमौर और तीसा क्षेत्र में सात ट्रांसफार्मर बंद होने से 35 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अधीन आती 22 पेयजल योजनाएं से अब तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। कई जगहों पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को बर्फ पर मीलों पैदल चलकर पानी ढोना पड़ रहा है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वीरवार को भी विभिन्न विभागीय टीमें पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के कार्य में डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed