फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी के मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने से आठ घर बर्फ में दबे

पांगी के मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने से आठ घर बर्फ में दबे

Mon, 11 Feb 2019 10:14 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पांगी के मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने से आठ घर बर्फ में दबे

विज्ञापन
पांगी(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने से आठ घर बर्फ में दब गए। पांच लोग 24 घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। गनीमत यह रही कि पांचों लोग सुरक्षित बच गए। घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। इसका कारण यह भी है कि गांव का किलाड़ मुख्यालय के साथ पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है। सोमवार को गांव के ग्रामीण 47 किमी बर्फ में पैदल चलकर किलाड़ मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम पांगी को हिमखंड से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार व पटवारी नुकसान का जायजा लेने गांव भेजा जाएगा।
घटना तीन दिन पुरानी है जब मुर्छ गांव में रहने वाले आठ परिवार रात को दूसरे गांव में जुकारू उत्सव की धाम खाने गए हुए थे। उसी दौरान गांव से ऊपर पहाड़ी से हिमखंड गिर पड़ा। हिमखंड घरों के ऊपर होते हुए निकल गया और आठ घर बर्फ में दब गए। घरों के अंदर पांच लोग भी थे। जिनका पता ग्रामीणों को सुबह चला। जब वह जुकारू उत्सव से वापस लौटे। ग्रामीणों ने घरों के अंदर फंसे लोगों को निकाला, सभी लोग सुरक्षित थे जबकि घरों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि मुर्छ गांव में हिमखंड गिरने की सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी है। मंगलवार को तहसीलदार व पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने गांव भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed