{"_id":"5b8d6df642c79246586453d4","slug":"131535995382-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्गक पर रविवार रात बंद रही यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्गक पर रविवार रात बंद रही यात्रा
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्ग पर रविवार रात रहा बंद
भूस्खलन के चलते प्रशासन ने लिया निर्णय, सोमवार को किया बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान रविवार को बारिश के दौरान भूस्खलन को देखते हुए सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्ग को बंद कर दिया गया। हालांकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानियां पेश न आए, इसके लिए बीते वर्ष धन्छौ से गौरीकुंड के लिए बनाए नए मार्ग पर ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रखी गई। बहरहाल, सोमवार सुबह एक बार फिर से सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्ग पर यात्रा को आरंभ करवाया गया। इसके बाद दोनों मार्गों पर शिव भक्तों की आवाजाही जारी रही। सोमवार को मार्ग को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान रविवार को सुंदरासी के पास पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से गिरने वाले पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके चलते रविवार रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्ग को यात्रा के लिए बंद किया गया। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। बता दें कि बीते कुछ वर्ष पूर्व ही धन्छौ से गौरीकुंड के लिए एक नया मार्ग बनाया गया है। धन्छौ से गौरीकुंड का मार्ग कच्चा होने की सूरत में यात्रा पर इस रास्ते जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ हद तक संभल कर ही यात्रा करनी पड़ी। एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि सुंदरासी के पास भूस्खलन से रविवार रात को सुंदरासी-भैंरोघाटी-गौरीकुंड मार्ग पर यात्रा बंद की गई थी। जबकि, धनछौ-गौरीकुंड मार्ग पर यात्रा को जारी रही। सोमवार सुबह दोनों मार्गों पर श्रद्धालु आवाजाही करते रहे।