{"_id":"5a3fdb4b4f1c1b95188bbb68","slug":"131514134347-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी क्षेत्र सलूणी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी क्षेत्र सलूणी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित, लोग परेशान
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। 33 केवी विद्युत लाइन कोटी के मरम्मत कार्य करने के लिए रविवार को सलूणी, सुंडला, सलूणी, डियुर, किहार, भांदल, मंजीर और सुरंगानी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। इस वजह से लोगों को पूरा दिन बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। हालांकि इसके लिए बोर्ड ने पहले ही क्षेत्र के लोगों को सूचित कर दिया था। बिजली बोर्ड के अनुसार सर्दियों में उपरोक्त क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है। इस दौरान कई दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रहती है। सर्दियों में इस प्रकार की कोई समस्या नहीं आए इसको देखते हुए 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत की जा रही है। इससे लोगों को बर्फबारी के दौरान भी बिजली सप्लाई सुचारु रूप से मिलेगी। उन्हें अंधेरे में ठंडी रातें नहीं गुजारनी होंगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह परमार ने बताया कि विद्युत लाइन की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों का सहयोग करने के लिए आभार जताया।