फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चूहों द्वारा कतरी राशन की बोरियां पहुंचा दी सिंगी आंगनबाड़ी केंद्र में

चूहों द्वारा कतरी राशन की बोरियां पहुंचा दी सिंगी आंगनबाड़ी केंद्र में

Wed, 22 Nov 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
चूहों द्वारा कतरी राशन की बोरियां पहुंचा दी सिंगी आंगनबाड़ी केंद्र में

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। विकास खंड चंबा की पंचायत सिंगी के आंगनबाड़ी केंद्र में चूहों के कतरे राशन की बोरियों की आपूर्ति करने का मामला सामने आया है। इससे राशन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को यहां राशन की आपूर्ति करने के लिए गाड़ी पहुंची थी। मौके पर स्थानीय प्रधान अंजना कुमारी, उपप्रधान मनोज कुमार और वार्ड सदस्य महेंद्र कुमार मौजूद थे। उन्होंने ने बताया कि यहां पहुंची राशन की बोरियां फटी हुई हैं। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया है कि चूहों की काटी गई बोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजा गया है। इस राशन को बच्चों को देने से उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। मामले सामने आने के बाद विभाग ने भी इसकी छानबीन करने की बात कही है। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अपना आधार पक्का करवाने पहुंचने वाले नौनिहालों को यह पोषक अनाज सप्लाई किया जाता है। इसके लिए विभाग राशन उपलब्ध करवाया जाता है। मगर सिंगी आंगनबाड़ी केंद्र में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसमें विभाग ने चूहों की काटी गई राशन की बोरियों की आपूर्ति कर दी गई। इस बात को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित लोगों में काफी रोष है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मामले की गहनता से छानबीन करने का आग्रह विभाग से किया है। पंचायत प्रधान अंजना देवी ने बताया कि जब राशन की आपूर्ति में लापरवाही सामने आई है। अधिकांश बोरियों को चूहों ने काटा है। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। सीडीपीओ चंबा आरके चौधरी का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। इस मामले की गंभीरता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed