फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 more people got anti rabies vaccine

चम्बा: 12 और लोगों ने लगवाया एंटी रैबीज का टीका

Fri, 10 Feb 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
12 more people got anti rabies vaccine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। खज्जियार पंचायत में कुत्ते के काटने से हुई महिला की मौत के बाद सभी ग्रामीण मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। वीरवार को जहां 50 लोगों ने एंटी रैबीज का टीका लगवाया तो वहीं शुक्रवार को पंचायत के 12 और लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एंटी रैबीज का टीका लगवाया। महिला को चार जनवरी को कुत्ते ने काटा था। इसके बाद महिला ने एंटी रैबीज का इंजेक्शन भी लगवाया लेकिन चार फरवरी को अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टी और बुखार शुरू हो गया। देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसे देख परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जैसे ही पंचायत में महिला की मौत के बारे में पता चला तो ग्रामीण उसे रैबीज से जोड़ने लगे। यह खबर आग की तरह पूरी पंचायत में फैल गई। महिला के संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और सगे संबंधी सबसे पहले एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसके बाद गांव के अन्य लोग भी एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कौशल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed