फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   12 feet tall statue of Parashurama unveiled in Hunera

Chamba News: हुनेरा में किया परशुराम की 12 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण

Sun, 19 Apr 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
12 feet tall statue of Parashurama unveiled in Hunera
चंबा के गरनोटा में परशुराम जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानि
विस अध्यक्ष बोले- परशुराम परिसर को वाटिका के रूप में किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

गरनोटा में 12 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी किया भूमि पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात ने गरनोटा और हुनेरा में कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गरनोटा में 12 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक भवन (परशुराम भवन) का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने परशुराम जन्मोत्सव की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोपहर बाद विस अध्यक्ष ने पंचायत अवांह के गांव हुनेरा में स्थापित परशुराम की 12 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हुनेरा में मूर्ति स्थल को भगवान परशुराम घाट एवं परशुराम वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मूर्ति के लिए शेड के निर्माण का भी आश्वासन दिया।
इससे पहले पठानिया ने कहा कि जब भी सामाजिक विसंगतियों और असंतुलन से अन्याय बढ़ा, तब धरती पर भगवान ने अवतार लिया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का अवतरण धरती पर अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था। परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में धर्म की स्थापना की।
विज्ञापन

पठानिया ने मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उपस्थित लोगों के समक्ष सामाजिक सद्भाव की कामना के साथ भगवान परशुराम का अनुसरण कर जीवन में आगे बढ़ने का आग्रह किया। पठानिया ने ब्राह्मण कल्याण परिषद गरनोटा को एक लाख, हुनेरा को 51 हजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में हिमाचल के प्रसिद्ध भक्ति संगीतकार पम्मी ठाकुर ने भक्ति रस पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed