{"_id":"660be9c7beb6042030003be0","slug":"119-tgt-will-get-the-gift-of-regularization-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121769-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 119 टीजीटी को मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 119 टीजीटी को मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने निदेशालय भेजी शिक्षकों की सूची
31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले होंगे नियमित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 119 टीजीटी को नियमितीकरण की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इन अध्यापकों का विवरण प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है। अब आगामी समय में निदेशालय की ओर से नियमित हुए अध्यापकों की सूची जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2024 को दो वर्ष का कार्यकाल बतौर अनुबंध पूरा करने वाले शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से समस्त सरकारी स्कूलों से ब्योरा मांगा था। इसमें इस शर्त को पूरा करने वाले शिक्षकों के नाम स्कूलों की ओर से भेजे गए। विभाग की ओर से पहुंचे विवरण की जांच पड़ताल की गई। साथ ही इसे अब निदेशालय भेज दिया गया है। अब निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है कि पहले अनुबंध कर्मियाें को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर नियमित किया जाता रहा है, यह व्यवस्था कांग्रेस सरकार ने की थी। पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए इस अवधि को घटाकर दो वर्ष कर दिया। अब दो वर्ष का कार्यकाल बतौर अनुबंध पूरा करने वाले को नियमित किया जा रहा है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि 119 शिक्षकों ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब नियमितीकरण के लिए निदेशालय नाम भेजे गए। कहा कि आगामी आदेश निदेशालय की ओर से जारी किए जाएंगे।