{"_id":"5b80365342c79246695cd4f4","slug":"11535129171-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बरसाती नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बरसाती नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा पानी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से नाले में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी
लोगों ने घर छोड़ दूसरों के यहां शरण लेकर बचाई अपनी जान
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मद्द का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत के पद्दर रोड पर वीरवार रात को भारी बारिश के कारण बरसाती नाले ने खूब तबाही मचाई। नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे घरों के अंदर रखा लोगों का फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह भीग गया। पानी में भीगने से काफी सामन खराब भी हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग दहशत में आ गए। कई लोगों के घर का सामान पानी के बहाव में बह गया। लोगों ने अपने घर से भाग दूसरों के घर में जाकर रात बिताई।
गनीमत यह रही इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। केवल लोगों के घरों को क्षति पहुंची है। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दे दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को एसडीएम डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल और भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की। एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।