{"_id":"5b55e84d4f1c1b4e748b68e4","slug":"11532356685-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहो फीडर में तकनीकी खराबी से आठ घंटे बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहो फीडर में तकनीकी खराबी से आठ घंटे बिजली बाधित
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
light in school
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में सोमवार सुबह 11 केबी क्षमता फीडर साहो की लोड साइड केबल और प्रोटेस्टर पंचर होने से क्षेत्र में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र की जनता को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। वहीं सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में भी कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा। बिजली बोर्ड ने आनन फानन में टीम का गठन कर कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया। इसके बाद शहर की जनता ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि साहो परिक्षेत्र के तहत परिक्षेत्र में सोमवार सुबह अचानक बिजली की सप्लाई गुल हो गई। बिजली के गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीम को साहो फीडर के तहत आए फाल्ट को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 11केबी साहो फीडर की लोड साइट की केबल और प्रोजेस्टर पंचर हुआ पाया। इसके बाद टीम तकनीकी खराबी को दूर करने के कार्य में जुट गई। टीम ने दोनों हेवी पंचरों की रिपेयर करने के बाद केबल बक्शा भरा। बहरहाल दोपहर बाद बिजली की सप्लाई को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महिंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा की अगुवाई में भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने स्विचयार्ड में कुछ समय पूर्व ही 11 केबी क्षमता के चार पैनल और 33 केबी क्षमता के दो पैनल स्थापित किए हैं। सोमवार को भी अचानक साहो फीडर में आए बड़े फाल्ट को अधिशासी अभियंता की गठित की गई टीम द्वारा तलाश कर मरम्मत के बाद सुचारु किया गया। वहीं बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि साहो फीडर की लोड साइट केबल और प्रोजेस्टर पंचर हो जाने से इस प्रकार की समस्या पेश आई थी। दोपहर तक बिजली की सप्लाई को सुचारू करवा दिया गया।
विज्ञापन