{"_id":"5a3fdb484f1c1b0d788b4b58","slug":"11514134344-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेेंगी 24 सड़कें और पांच पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेेंगी 24 सड़कें और पांच पुल
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंकज सलारिया
चंबा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का सपना देख रहे जिलह्य के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर है। आचार संहिता हटने के बाद अब लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा ने सड़कों और पुलों का पिटारा खोल दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिला में 24 सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा पांच पुल भी बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जबकि जल्द ही इन कार्यों अवार्ड किया जाएगा। इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आगामी माह तक इन कार्यों को अवार्ड कर दिया जाएगा। करीब सौ करोड़ रुपये की राशि जिले के विभिन्न खंडों में बनने जा रही सड़कों और पुलों निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। खबर की पुष्टि की लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने की है।
इन क्षेत्रों में बनेंगी सड़कें और पुल
जानकारी के अनुसार विकास खंड चंबा और पांगी के लिए इसमें कोई भी सौगात शामिल नहीं है। जबकि भरमौर ब्लॉक में तीन, भटियात ब्लॉक में पांच, मैहला ब्लॉक में आठ और सलूणी और तीसा ब्लॉक में चार-चार सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा। इसके अलावा पांच पुल जिला चंबा के विभिन्न विकास खंडों में बनेंगे। इसमें से सबसे अधिक तीन पुल विकास खंड मैहला में बनाए जाएंगे। जबकि एक-एक पुल सलूणी और भरमौर में बनेगा।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने बताया कि जिला के लिए 24 सड़कों और पांच पुलों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसमें करीब सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले माह तक कार्य अवार्ड कर दिए जाएंगे।