{"_id":"59f321d34f1c1bee688b7bbe","slug":"11509106131-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रघांला में बताया मत का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रघांला में बताया मत का महत्व
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। नेहरू युवा केंद्र खंड भरमौर ने प्रंघाला पंचायत में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बड़ी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे। युवक मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गांव-गांव जाकर लोगों को मताधिकार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
युवक मंडल प्रधान कुलदीप कुमार ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों का भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर जगदीश शर्मा, सुभाष कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, वीना देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे। ये जानकारी स्वयंसेवी बबली देवी ने दी।
विज्ञापन