फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटक स्थल खज्जियार से एक महीने में स्थानांतरित होगा कूड़ा संयंत्र

पर्यटक स्थल खज्जियार से एक महीने में स्थानांतरित होगा कूड़ा संयंत्र

Mon, 11 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक स्थल खज्जियार से एक महीने में स्थानांतरित होगा कूड़ा संयंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार के प्रवेश द्वार पर बने कूड़ा संयंत्र को एक माह के भीतर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग ने जोत मार्ग पर निजी भूमि को चयनित किया है। यहां पर खज्जियार से इकठ्ठा होने वाले कूड़े को जमा किया जाएगा। इस कूड़े को निष्पादित करने की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

यह सारा कार्य विभाग ठेके पर देगा। खज्जियार से कूड़ा उठाकर संयंत्र तक पहुंचाना और उसका निष्पादन करने का जिम्मा ठेकेदार का रहेगा। मौजूदा समय में जो भी खज्जियार में कूड़ा एकत्रित होता है, तो मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बने कूड़ा संयंत्र में फेंक दिया जाता है। इसकी वजह से खज्जियार की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। इसी ग्रहण को खत्म करने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने संयंत्र को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में जहां पर कूड़ा संयंत्र बना है। वहीं से होकर पर्यटक खज्जियार झील मैदान में प्रवेश करते हैं। इस कारण पर्यटकों को कूड़े की बदबू का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई पर्यटकों ने आपत्ति जताई थी। पर्यटकों की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है। वहीं कूड़ा संयंत्र शिफ्ट होने से वातावरण भी स्वच्छ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि खज्जियार से कूड़ा संयंत्र को जोत मार्ग पर शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। एक महीने के भीतर कूड़ा संयंत्र दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed