फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डॉक्टर की पर्ची के बिना इंसुलिन सीरिंज बेचने पर रद्द होगा लाइसेंस

डॉक्टर की पर्ची के बिना इंसुलिन सीरिंज बेचने पर रद्द होगा लाइसेंस

Mon, 13 Aug 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की पर्ची के बिना इंसुलिन सीरिंज बेचने पर रद्द होगा लाइसेंस
इंजेक्शन - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने प्रदेश में डॉक्टर की पर्ची के बिना बिकने वाली इंसुलिन सीरिंज की बिक्री पर रोक लगा दी है। अगर कोई केमिस्ट डॉक्टर की पर्ची के बिना इंसुलिस सीरिंज बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। युवाओं का नशा लेने के लिए इस्तेमाल करने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसको लेकर प्रदेश के सभी केमिस्टों को दवा निरीक्षक की ओर से फरमान जारी किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं केमिस्टों को इंसुलिन सीरिंज की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा। उनके पास कितनी सूइयां आई, कितनी बेची और कितना स्टॉक शेष बचा है। इस रिकॉर्ड की भी नियमित रूप से जांच की जाएगी। ताकि इंसुलिन सीरिंज का नशा लेने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सके।

ड्रग विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि इंसुलिन सीरिंज का प्रयोग युवा नशा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों ने एक रिपोर्ट बनाकर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर को भेजी है। रिपोर्ट पर गंभीरता से कार्य करते हुए असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने इंसुलिन सीरिंज का नशे में हो रहे इस्तेमाल को देखते हुए इसकी अवैध बिक्री बंद करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को अधिसूचना जारी की है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के निर्देशानुसार चंबा में कार्यरत ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने जिले के 250 केमिस्टों को इंसुलिन सीरिंज को डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं बेचने के आदेश दिए हैं। इसकी अवहेलना करने वाले केमिस्टों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इंसुलिन सीरिंज का नशा लेने के लिए इस्तेमाल में हो रहा था। इसके चलते यह निर्णय लिया गया है। अब कोई केमिस्ट डॉक्टर के पर्ची के बिना इंसुलिन सीरिंज को बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed