फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पेट्रोल पंपों में न शौचालय, न स्वच्छ पीने का पानी

पेट्रोल पंपों में न शौचालय, न स्वच्छ पीने का पानी

Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों में न शौचालय, न स्वच्छ पीने का पानी
petrol pump - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने वीरवार को शहर क्षेत्र के साथ लगते पैट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पैट्रोल और डीजल डलवाने आने वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा गया। इस दौरान कई पंपों में खामियां पाई गई। इससे पता चला है कि पेट्रोल पंपों पर नियमों के मुताबिक सुविधाएं ही नहीं है। कई पेट्रोल पंपों में पीने के पानी से लेकर शौचालयों तक का निर्माण नहीं किया गया है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने पंप संचालकों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान चंबा और मैहला ब्लॉक निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने चार पैट्रोल पंपों में दबिश दी। इस दौरान उपभोक्ताओं को पैट्रोल और डीजल पंप मालिकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को जांचा। इसमें पता चला है कि पेट्रोल पंपों में महिला और पुरुष शौचालय सहित पीने के पानी और फ्री एयर सर्विस की सुविधा नहीं है। इक्का-दुक्का पैट्रोल पंपों में ही यह सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इस पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पैट्रोल और डीजल पंपों के मालिकों को निर्देश दिए कि जल्द यहां शौचालयों का निर्माण किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाए। अन्यथा विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि पैट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया है। कुछ पंपों में नियमों के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्हें जल्द इस संबंध में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed