फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   108 employees have no room to rest

आराम करने के लिए कमरा नहीं, एंबुलेंस में काट रहे रातें

Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
108 employees have no room to rest
चंबा। कोरोना महामारी के बीच दिन-रात सेवाएं दे रहे ईएमटी और एंबुलेंस चालकों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे ईएमटी और एंबुलेंस चालकों को आराम करने के लिए कमरे की व्यवस्था तक नहीं की गई है। इसके चलते उन्हें एंबुलेंस में ही रातें काटनी पड़ रही हैं। वहीं, अन्य स्टाफ का भी इन कर्मचारियों के प्रति रवैया भी संतोषजनक नहीं है। इसके चलते इन कर्मचारियों को कोविड काल में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ईएमटी और एंबुलेंस चालकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम शिवम प्रताप सिंह से मिला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एंबुलेंस चालकों को रात को सोने सहित बैठने के लिए भी ड्यूटी रूम तक की व्यवस्था नहीं है। ड्यूटी रूम न होने की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल में शामिल ईएमटी अंजना ने बताया कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में सभी एंबुलेंस चालक और ईएमटी बिना ड्यूटी रूम के ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत नाइट शिफ्ट के दौरान होती है। उन्होंने कहा कि आराम करने के लिए एंबुलेंस का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम शिवम प्रताप सिंह से मांग की है कि जल्द उनके लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए। एसडीएम ने इस मामले में तुरंत आदेश देते हुए आयुर्वेद अस्पताल में रेस्ट रूम की व्यवस्था करने के लिए कहा है। कहा कि कोविड काल में कोरोना योद्धाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed