फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   104 JBT teachers of the district will become head teachers

Chamba News: जिले के 104 जेबीटी शिक्षक बनेंगे मुख्याध्यापक

Sat, 13 May 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
104 JBT teachers of the district will become head teachers
चंबा। जिले के विभिन्न स्कूलों में तैनात 104 जेबीटी अध्यापक शीघ्र मुख्याध्यापक बनेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से अपने स्तर पर जेबीटी अध्यापकों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। बहरहाल शिक्षा विभाग भी खुलासा कर रहा है कि 104 जेबीटी शिक्षक तैयार किए गए पैनल में शामिल हैं। इनकी पदोन्नति को लेकर बाकायदा शिक्षा निदेशालय स्तर पर कार्य चला हुआ है। जल्द जेबीटी अध्यापकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के दर्जनों स्कूलों में मुख्याध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय में वरिष्ठता सूची में शामिल जेबीटी अध्यापकों को ही मुख्याध्यापकों का कार्यभार करना पड़ रहा है। साथ ही कक्षाओं में बच्चों को शिक्षित करने का क्रम भी जारी है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय के निदेशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से जिला चंबा में जेबीटी अध्यापकों की सूची तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजी गई है। अब शिक्षा निदेशालय की ओर से जेबीटी अध्यापकों को पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि 104 जेबीटी अध्यापकों के नाम पैनल में शामिल हैं। बताया कि पदोन्नति को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से ही आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed