फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   केमिस्टों को टीबी की दवाई का रखना होगा पूरा रिकॉर्ड

केमिस्टों को टीबी की दवाई का रखना होगा पूरा रिकॉर्ड

Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
केमिस्टों को टीबी की दवाई का रखना होगा पूरा रिकॉर्ड

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सोमवार को जिला के सभी केमिस्टों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाईडी शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सभी केमिस्टों को हिदायत दी गई कि वह टीबी की बीमारी की दवाई बेचते हैं, तो उसका पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। इसके बारे में ड्रग इंस्पेक्टर को जानकारी देनी जरूरी है। अगर केमिस्ट इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को नहीं देता है, तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। केमिस्टों को यह भी हिदायत दी गई है कि अगर वह टीबी की दवाई नहीं बेच रहे हैं, तो इसके बारे में भी उन्हें लिखित तौर पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाना होगा। ताकि विभाग को टीबी बेचने वाले केमिस्टों की जानकारी रहे।


ऐसा नहीं है कि विभाग को सूचना देकर वह चोरी छिपे दवाई बेचते रहे। ऐसा करने वाले केमिस्टों पर भी ड्रग इंस्पेक्टर की पैनी नजर रहेगी। इसको लेकर समय-समय पर केमिस्टों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अगर दुकान में टीबी की दवाई पकड़ी गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी जिम्मेवारी केमिस्ट की होगी। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए केमिस्टों को निर्देश दिए गए हैं कि वह टीबी की दवाई बेचने से पहले उसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को दें। इसके साथ ही टीबी रोगी का पूरा रिकॉर्ड रखे। ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि केमिस्टों को इस बारे में हिदायत दे दी गई है। इस मौके पर जिले के करीब 100 केमिस्टों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed