{"_id":"5a5f7e0d4f1c1b7b268b4e17","slug":"101516207629-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रंगाल और बाड़का की टीम ने जीते क्रिकेट मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रंगाल और बाड़का की टीम ने जीते क्रिकेट मुकाबले
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। तेलका मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ब्रंगाल की टीम ने चिउंड की टीम को 48 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में दिहोई की टीम ने बाड़का को मात दी। पहले मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रंगाल की टीम ने 10 ओवरों में 145 का लक्ष्य रखा। इसमें रितिक ने 65 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चिउंड की टीम 96 रन ही बना पाई। चिउंड टीम की ओर से सोनू ने 3 विकेट लिए। इस तरह से ब्रंगाल टीम ने 48 रनों से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच दिहोई टीम और बाड़का टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिहोई टीम ने 10 ओवरों में 69 रनों का लक्ष्य रखा। इसे बाड़का की टीम ने 9 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिहोई टीम की तरफ से प्रवीण ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।