फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10.25 Lakh Rupees fraud in Ambala

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी:  रेलवे ठेकेदार को शातिर ने लगाया चूना, 10.25 लाख रुपये की ठगी

Wed, 13 Aug 2025 09:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 09:55 PM IST
सार

नकली आईडी के झांसे में फंसकर रेलवे के ठेकेदार ने 10.25 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
10.25 Lakh Rupees fraud in Ambala
साइबर क्राइम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फेसबुक पर भांजे की नकली आईडी के झांसे में फंसकर रेलवे के ठेकेदार ने 10.25 लाख रुपये गंवा दिए। छावनी के डीआरएम कॉम्प्लेक्स के पास हर मिलाप नगर में रहने वाले ठेकेदार सुनील शर्मा की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। सुनील शर्मा ने बताया कि उनका एक भांजा कपिल शर्मा कनाडा में रहता है। पांच अगस्त को कपिल शर्मा नाम की एक फेसबुक आईडी से उनके पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने अपना भांजा समझकर स्वीकार कर लिया। इसके बाद उस आईडी से हालचाल पूछने के लिए एक संदेश आया फिर कुछ देर बार संदेश आया कि मैं 10 से 15 दिन में भारत आ रहा हूं और कहा कि वह उसके पास कुछ रुपये भेजना चाहता है जो वह भारत आने के बाद उससे ले लेगा।
विज्ञापन


ऐसे फंसाया जाल में 

इसके बाद उन्होंने आईडी पर अपने दस्तावेज भेज दिए। थोड़ी देर बाद आरोपी ने उन्हें वेस्टर्न यूनियन की 10 लाख 30 हजार 800 रुपये की एक रसीद भेज दी और फिर व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया और उसने कहा कि एक दो दिन में उनके खाते में रकम आ जाएगी। इसके थोड़ी देर बाद ही कपिल शर्मा नाम की उसी फेसबुक आईडी से संदेश आया कि वो इमिग्रेशन में फंसा हुआ है और उसके वीजा का आज अंतिम दिन है, जो उसने रुपये उन्हें भेजे हैं वो एजेंट को दे दो। अगर रुपये एजेंट को नहीं दिए तो उसे जेल हो जाएगी या घर वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

इसके बाद आरोपी ने एक व्हाट्सएप नंबर दिया। जब उस नंबर पर फोन किया तो एक अन्य व्यक्ति से बात हुई और उसने कहा कि कपिल का भविष्य खत्म हो जाएगा और उसने कहा कि अभी उन्हें 2 लाख 55 हजार रुपये भेजने पड़ेंगे। भांजे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने यह रकम भेज दी। थोड़ी देर बाद एजेंट ने व्हाट्सएप पर दोबारा फोन करके बताया कि कपिल के दस्तावेज में 20 साल वीजा का लाभ मिल रहा है अगर वो 7 लाख 70 हजार रुपये ओर भेज दें तो इस लाभ का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने भांजे के भविष्य की चिंता करते हुए यह रकम भी जमा करवा दी। उसी दिन शाम को जब उसके असली भांजे कपिल शर्मा का व्हाट्सएप पर संदेश आया कि मामा आपने उसे अपने आधार कार्ड की फोटो क्यों भेजी है। जब उसे सारी बात बताई तो उसने कहा कि शायद किसी ने उसकी फेसबुक आईडी बनाकर उनसे धोखाधड़ी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed