{"_id":"695614f9bfaeaec63e0a845e","slug":"car-accident-near-bhoothnath-bridge-four-killed-they-were-returning-after-celebrating-the-new-year-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नया साल मनाकर वापस लौट रहे थे, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त; एक युवक और तीन युवतियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नया साल मनाकर वापस लौट रहे थे, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त; एक युवक और तीन युवतियों की मौत
Thu, 01 Jan 2026 12:02 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:02 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नववर्ष का जश्न मनाकर कार में वापस लौट रहे एक युवक और तीन युवतियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नववर्ष का जश्न मनाने के बाद कार में घर वापस लौट रहे तीन युवतियां और एक युवक हादसे का शिकार हुए हैं। नेशनल हाईवे तीन फोरलेन में भूतनाथ पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई। हादसे में एक युवक और दो युवतियों की मौत पर ही मौके गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती एम्स बिलासपुर में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात 2:40 बजे भूतनाथ पुल के नजदीक जिया की तरफ से आ रही कार फोरलेन सड़क पर सड़क किनारे पार्क किए हुए ट्रक के साथ टकरा गई। कार में एक युवक और तीन युवतियां सहित चार सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई। गाड़ी में सवार सभी को लोहे की रोड की सहायता से बाहर निकाला गया। टक्कर के बाद कार चालक सतपाल 25, पुत्र ध्यानचंद, निवासी चामुंडा नगर, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू, अंकिता (20 वर्ष), पुत्री राकेश कुमार, ग्राम उदयपुर, जिला लाहौल एवं स्पीति और कशिश 20, पुत्री तेजराम निवासी निवासी जल्लुग्रां, उप तहसील जरी, कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवती रतांजलि उर्फ रूचि 20, पुत्री युधिष्ठिर लाल निवासी सचानी, तहसील भुंतर, कुल्लू को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
एम्स बिलासुपर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस थाना कुल्लू में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
संजौली के चलौंठी चौक पर कार दुर्घटनाग्रस्त
शिमला में संजौली के चलौंठी चौक पर कार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों को चोटे आईं हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एचपी 30बी-4972 गाड़ी सड़क पर पलट गई है और नीचे गिर गई है। इसमें रोहित पुत्र मनसा राम निवासी गांव सेरटी, पोस्ट ऑफिस मेहेंदी, तहसील करसोग, जिला मंडी तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया।
शिमला में संजौली के चलौंठी चौक पर कार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों को चोटे आईं हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एचपी 30बी-4972 गाड़ी सड़क पर पलट गई है और नीचे गिर गई है। इसमें रोहित पुत्र मनसा राम निवासी गांव सेरटी, पोस्ट ऑफिस मेहेंदी, तहसील करसोग, जिला मंडी तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया।