MC Solan Election: भाजपा की सुषमा बनीं एमसी सोलन की मेयर, निर्दलीय गौरव राजपूत डिप्टी मेयर
नगर निगम सोलन में भाजपा की सुषमा शर्मा को मेयर चुन लिया गया है जबकि निर्दलीय चुनाव जीते गौरव राजपूत भाजपा के समर्थन से ही डिप्टी मेयर बने हैं।
विस्तार
नगर निगम सोलन में भाजपा की सुषमा शर्मा को मेयर चुन लिया गया है जबकि निर्दलीय चुनाव जीते गौरव राजपूत भाजपा के समर्थन से ही डिप्टी मेयर बने हैं। वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे मेयर-डिप्टी मेयर के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे चली चुनाव प्रक्रिया के बाद उपायुक्त ने परिणाम घोषित किया। चुनाव प्रक्रिया में भाजपा की नंबर-2 से पार्षद सुषमा शर्मा ने मेयर पद पर जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों समेत विधायक एवं मंत्री धनी राम शांडिल ने भी वोट डाला। मेयर पद के लिए भाजपा की सुषमा को कुल 18 में से 11 वोट पड़े। जबकि कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा को 7 वोट ही मिले। डिप्टी मेयर पद पर भाजपा ने पहले से तैयार रणनीति के तहत निर्दलीय उम्मीदवार गौरव राजपूत का समर्थन किया।
एमसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने सोलन शहर में निकाली विजयी रैली
कांग्रेस ने उनके सामने वार्ड-13 से पार्षद बने नरेंद्र कुमार को चुनाव में उतारा था। गौरव राजपूत को 11 तो नरेंद्र कुमार को 7 वोट मिले। सोलन नगर निगम में भाजपा का मेयर बनना पहले से तय माना जा रहा था। यहां पर कुल 17 वार्डों में से भाजपा ने 11 में जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के 5 पार्षद जीते थे और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। सोलन नगर निगम के चुनाव होने के साथ ही प्रदेश के चारों निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चार नगर निगमों में सोलन में ही वोटिंग हुई जबकि पालमपुर, मंडी और धर्मशाला में दोनों अहम पदों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था। जीत के बाद भाजपा ने सोलन शहर में रैली निकाली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.