फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP National President JP Nadda said GST savings festival in the country tax burden on the public in Himachal

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- देश में GST बचत उत्सव, हिमाचल में जनता पर टैक्स का बोझ

Wed, 01 Oct 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 05:51 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एक ओर देश भर में जीएसटी का बचत उत्सव चल रहा है तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ और बढ़ा रही है।
 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda said GST savings festival in the country tax burden on the public in Himachal
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 22 सितंबर प्रथम नवरात्र से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव भी मनाया जा रहा है। आम लोगों को दैनिक जरूरत की अधिकतर सामान पर जीएसटी या तो जीरो कर दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है। इससे आम लोगों को राहत मिली है। एक ओर देश भर में जीएसटी का बचत उत्सव चल रहा है तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ और बढ़ा रही है। हिमाचल प्रदेश बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान से उभरने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश में घरों के निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीमेंट पर जीएसटी में छूट दी गई। इससे सीमेंट के प्रति बोरी पर 30 रुपये तक दाम कम हो गए था। इसका लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता नहीं ले पाई। कांग्रेस सरकार ने सीमेंट दाम कम करने के बजाय बढ़ा दिए। जो जनता के हक में नहीं है। इसका लाभ जनता को मिलना चाहिए था, उसे लूटने में हिमाचल सरकार उसी दिन से लग गई है, जिस दिन जीएसटी पर छूट दी गई थी। एंटी डंपिंग ड्यूटी के नाम पर सीमेंट की 50 किलो की बोरी पर हिमाचल सरकार अब 16 रुपये तक का टैक्स वसूल कर रही है। जब हिमाचल प्रदेश आपदा और आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तब आम लोगों को राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार अपनी जेब भरने में लगी है।

नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमेंट जब पड़ोसी राज्यों में बिकता है तो सस्ता मिलता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में महंगी दरों में बेचा जा रहा है। कांग्रेस की वर्तमान सरकार इतनी असंवेदनशील है कि सीमेंट के साथ-साथ उसने पानी के बिल पर भी टैक्स बढ़ा दिया है। स्टांप ड्यूटी शुल्क पर भी टैक्स बढ़ा दिया है। ग्रामीण जलापूर्ति पर भी 100 रुपये का एक शुल्क लगा दिया है। प्रधानमंत्री हिमाचल को राहत देना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार उन पर टैक्स का और शुल्क का बोझ डालकर उन्हें बदहाल बनाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed