फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Yuvraj Tarn Taran won the title of Badi Mali

Bilaspur News: प्रिंस समोह ने जीता रुक्मिणी कुंड की बड़ी माली का खिताब

Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Tarn Taran won the title of Badi Mali
रुक्मणी कुंड में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
-छोटी माली में धीरज ने रोहित को दी हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत रुक्मणी कुंड में आयोजित तीन दिवसीय बैसाखी मेले का समापन धूमधाम के साथ हुआ। मेले के अंतिम दिन पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।

समापन समारोह में कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दंगल कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। दंगल की बड़ी माली का मुकाबला प्रिंस समोह और जबरा बठिंडा के बीच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद प्रिंस समोह विजेता बने। विजेता को 3100 रुपये नकद और चांदी का कंगन, जबकि उपविजेता को भी 3100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं छोटी माली का मुकाबला रोहित बिलासपुर और धीरज बिलासपुर के बीच हुआ, जिसमें धीरज ने जीत हासिल की। दोनों पहलवानों को 1500-1500 रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed