फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth congress Builaspur burns effigy of state government

पेपर लीक मामले में यूकां ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth congress Builaspur burns effigy of state government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासुपर। युवा कांग्रेस ने बुधवार को बिलासपुर में शहीद स्मारक के सामने पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
युकां की बिलासपुर इकाई पेपर लीक मामले को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन कर रही है। यह अनशन नौवें दिन में प्रवेश हो चुका है।
आशीष ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले से देवभूमि शर्मसार हुई है। बार-बार पेपर लीक की घटनाएं होने से प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच एसआईटी की अपेक्षा सीबीआई से करवाने और डीजीपी संजय कुंडु को उनके पद से हटाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने इस मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, सदर युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, अर्पण गौतम, बलदेव ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed