{"_id":"67c5a8bca60fd20160063870","slug":"youth-club-harnoda-won-in-volleyball-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133039-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल हरनोड़ा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल हरनोड़ा ने मारी बाजी
विज्ञापन
जमथल में आयांजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
-जमथल पंचायत में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों के तहत ग्राम पंचायत जमथल में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में वॉलीबाल और कबड्डी के रोमांचक मुकाबले हुए।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवक मंडल हरनोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि युवक मंडल जमथल को प्रथम उपविजेता और युवक मंडल नेहर को द्वितीय उपविजेता का खिताब मिला। कबड्डी में युवक मंडल कसोल विजेता बना, जबकि युवक मंडल जमथल ने प्रथम उपविजेता और युवक मंडल धवाल ने द्वितीय उपविजेता का खिताब हासिल किया। समारोह में एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर और अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीमों के खिलाड़ियों और ग्रामवासियों ने एनटीपीसी कोलडैम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। इस आयोजन ने न केवल खेलों के प्रति ग्रामीण युवाओं में नया जोश भरा, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर एनटीपीसी के सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, ग्राम पंचायत जमथल के उप प्रधान शशि ठाकुर, हरनोड़ा पंचायत के बीडीसी मेंबर अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।