{"_id":"6a2ac2ce579af132b80d774f","slug":"youth-arrives-at-ghumarwin-bus-stand-with-an-axe-creates-a-ruckus-while-intoxicated-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161563-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, नशे में मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डे पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक, नशे में मचाया हंगामा
Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं बस अड्डा पर हंगामा करने वाले युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस। संवाद
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, यात्रियों और दुकानदारों में फैली दहशत
मुंह पर खून के निशान, हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बस अड्डे में घूमता रहा युवक
दुकान के बाहर खड़े होकर रोका रास्ता, लोगों में दहशत
आरोपी शिमला जिले का निवासी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डे पर वीरवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर परिसर में पहुंच गया और शराब के नशे में हंगामा करने लगा। युवक की हरकतों से बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह पर खून के निशान थे और वह असामान्य व्यवहार कर रहा था। हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वह कुछ देर तक बस अड्डे में इधर-उधर घूमता रहा, जिससे लोग उससे दूरी बनाकर खड़े हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस अड्डे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि बाद में युवक बस अड्डे के भीतर स्थित एक दुकान के बाहर पहुंच गया और अपनी कमीज उतारकर दुकान के प्रवेश द्वार के सामने खड़ा हो गया। काफी देर तक समझाने के बावजूद वह वहां से नहीं हटा और दुकान का रास्ता अवरुद्ध किए रखा। उसके आक्रामक रवैये से दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर स्थिति की जानकारी ली।
पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के दौरान युवक की पहचान दिनेश शाही (26) पुत्र जय बहादुर शाही निवासी गांव शांडली, डाकघर देवरी नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में इस कदर बेकाबू था कि वह किसी भी समय किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते बस अड्डे जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से पहले ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। हालांकि घटना के बाद कुछ समय तक यात्रियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस कार्रवाई के बाद हालात सामान्य हो गए। घटना के बाद बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोट
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।