{"_id":"667ea83decd862e9d808cdc9","slug":"youth-arrested-with-1850-grams-of-hashish-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-119463-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युवक 18.50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युवक 18.50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 18.50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम तलाई-बड़सर सड़क पर गश्त पर थी। पुलिस की टीम मरुढा के निकट पहुंची तो उसी समय बड़सर की ओर से तलाई की ओर पैदल आ रहा एक युवक रुका और अपनी लोअर की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शक होने पर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक द्वारा फेंके गए लिफाफे को भी ढूंढ निकाला। लिफाफे के अंदर 18.50 ग्राम चरस पाई गई। आरोपी की पहचान विकास कुमार निवासी गांव मसलाणा कलां डाकघर हरसौर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने की है।