फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   X-ray and ECG services stopped at Civil Hospital Ghumarwin

Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं में एक्स-रे और ईसीजी सेवाएं ठप

Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
X-ray and ECG services stopped at Civil Hospital Ghumarwin
घुमारवीं अस्पताल का एक्सरे रूम। संवाद
सुविधाओं के अभाव में मरीजों को करना पड़ रहा है निजी क्लीनिक का रुख
विज्ञापन

दो दिन से बंद एक्स-रे मशीन, ईसीजी मशीन उपलब्ध होने के बावजूद नहीं मिल रहीं सेवाएं
विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद, बुनियादी जांच सुविधाओं की अनुपलब्धता से मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में पिछले दो दिन से एक्स-रे और ईसीजी सेवाओं के ठप होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के बावजूद बुनियादी जांच सुविधाओं में गड़बड़ी ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पताल में शिशु रोग, स्त्री रोग, शल्य रोग और मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। कई बार चिकित्सक उपचार के दौरान एक्स-रे या ईसीजी कराने की सलाह देते हैं। लेकिन मशीनें काम न करने के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल मरीजों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, बल्कि समय भी बर्बाद हो रहा है। एक्स-रे मशीन दो दिन पहले ही खराब हो गई थी। इसके लिए अस्पताल ने तकनीशियन को बुला लिया है और मशीन जल्द दुरुस्त की जाएगी। वहीं, ईसीजी मशीन अस्पताल में मौजूद है और शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद इसका उपयोग रोक दिया गया है, जिसे स्थानीय लोगों ने समझ से परे बताया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एक्स-रे मशीन को तुरंत दुरुस्त किया जाए और ईसीजी मशीन को जब तक शिफ्ट किया जाए, तब तक इसे सेवा में रखा जाए। उनका कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में बुनियादी जांच सुविधाओं का बंद होना चिंताजनक है। खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं, डॉ. अनुपम शर्मा ने कहा कि एक्स-रे मशीन दो दिन पहले खराब हुई है और तकनीशियन को बुला लिया गया है। ईसीजी मशीन ठीक है। शिफ्ट करने की बात हुई थी, लेकिन अगर शिफ्ट नहीं भी हुई है तब भी सेवा बंद नहीं होनी चाहिए। ईसीजी मशीन क्यों उपयोग नहीं हो रही, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed