{"_id":"6624fd242bfc4777820f3e72","slug":"wrestling-competition-asian-champion-ghumarwin-bilaspur-sports-news-chahar-dangal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116208-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जस्सा पट्टी और पृथ्वीराज मोहोल की कुश्ती का गवाह बनेगा चैहड़ का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जस्सा पट्टी और पृथ्वीराज मोहोल की कुश्ती का गवाह बनेगा चैहड़ का अखाड़ा
विज्ञापन
पृथ्वीराज मोहोल।
दोनों नामी पहलवानों की कुश्ती पर खर्च होंगे चार लाख रुपये
एशियन चैंपियन दिल्ली के आशीष पहलवान भी लड़ेंगे कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश के प्रसिद्ध दंगलों में शुमार घुमारवीं के चैहड़ दंगल में देशभर से नामी पहलवान शिरकत करेंगे। आठ मई को होने वाले इस दंगल में महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीत चुके 21 वर्षीय पृथ्वीराज मोहोल और पंजाब के स्टार पहलवान 29 वर्षीय जस्सा पट्टी की कुश्ती दर्शकों के लिए खास रहेगी। ये दोनों पहलवान चैहड़ के अखाड़े में चित और पट की महाकुश्ती करेंगे। दंगल कमेटी ने इन दो नामी पहलवानों से बात कर कुश्ती तय कर दी है। इन दोनों पहलवानों की महा कुश्ती का आयोजन प्रदेश में पहली बार देखने को मिलेगा। इस अकेली कुश्ती पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा, वहीं इस महाकुश्ती को देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली से कुश्ती प्रेमियों की चैहड़ पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा एशियाई चैंपियन दिल्ली के आशीष पहलवान भी कुश्ती लड़ने के लिए चैहड़ पहुंचेंगे। दंगल कमेटी की ओर से लोगों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था बनाई जा रही है। दर्शक दीर्घा में लोगों को पानी की बोतलें दी जाएंगी। बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी। कमेटी प्रधान जोगिंदर जोगी ने बताया कि भारत केसरी खिताब की कुश्ती तो कई दंगलों में करवाई जाती है, लेकिन भारतीय कुश्ती संघ ने मान्यता सिर्फ चैहड़ दंगल कमेटी को दी है। इस बार एशिया खिताब जीतने वाली महिला पहलवानों की कुश्तियां विशेष तौर पर करवाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आठ मई को चैहड़ में पहुंचकर नामी पहलवानों की कुश्तियों का आनंद लें।