फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wrestling

रोहतक के सोमवीर पहलवान ने जीता दंगल, 41 हजार और गुर्ज मिला

Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wrestling
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता रोहतक के पहलवान को सम्मानित करते उपायु? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त पंकज राय ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कुश्ती के विजेता पहलवानों को गुर्ज व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। रोहतक के सोमवीर पहलवान ने बड़ी माली जीती, उन्हें 41 हजार रुपये और गुर्ज प्रदान किया गया। चंडीगढ़ के विकास काला उपविजेता रहे, उन्हें 31 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया। हिमाचल कुमार का खिताब श्री नयनादेवी जी के रमेश ने जीता, उन्हें 21 हजार रुपये और गुर्ज दिया गया। उपविजेता समोह के प्रिंस को 15 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर कुमार कुश्ती का खिताब धनीपखर के अभिषेक पहलवान ने जीता, उन्हें 5100 रुपये और गुर्ज दिया गया। महिला कुश्ती में सोलन की राधा पहलवान विजेता रही, उन्हें 11 हजार रुपये व गुर्ज दिया गया। उपविजेता कृतिका पहलवान को 9 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों के बाद घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया गया है। तीन दिन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव उत्सव समिति राजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, डीएसपी अनिल ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज संख्यान, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed