फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workers should convey the essence of PM's Mann Ki Baat to the people: Katwal

पीएम के मन की बात को सार सहित लोगों तक पहुंचाए कार्यकर्ता :कटवाल

Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers should convey the essence of PM's Mann Ki Baat to the people: Katwal
झंडूता कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद कर किया जनसेवा के लिए प्रेरित
विज्ञापन

बोले, प्रधानमंत्री ने मन की बात में दिया कई लोगों की सफलताओं का ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया है। कहा कि गत रविवार को इस कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने गागर में सागर कहावत की तरह विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे भारत के साथ ही कई लोगों की सफलताओं का ब्योरा भी दिया। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे प्रधानमंत्री की इन सारगर्भित बातों को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें भविष्य में उनके इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने के लिए प्रेरित करें।

मंगलवार को झंडूता में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में जीतराम कटवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के नए एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा स्पेस में शतक लगाने का ब्योरा बेहद प्रभावी ढंग से दिया। उन्होंने इसे इन दिनों चल रही चैंपियंस ट्रॉफी से जोड़कर क्रिकेट में शतक के रोमांच से जोड़ते हुए कहा स्पेस में इसरो के 100वें रॉकेट की लॉचिंग से देश के नई ऊंचाइयों को छूने के संकल्प का बखूबी पता चलता है। उन्होंने साइंस और स्पेस साइंस में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए जहां महिलाओं की प्रतिभा को मुक्त कंठ से सराहा, वहीं इस क्षेत्र में स्टार्ट-अप का उदाहरण देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने जहां एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में भारत के तेजी से आगे बढ़ने की जानकारी दी, वहीं उन्होंने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक नई पहल का ऐलान भी किया। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स व इंस्ट्राग्राम के माध्यम से अपने कार्य, चुनौतियां व अनुभव सांझा कर सकेंगी। झंडूता विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे हिमाचल की प्रतिभावान महिलाओं को भी अपनी उपलब्धियों से दुनिया को अवगत करवाने का यह सुनहरी मौका होगा। प्रधानमंत्री ने देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता भी जाहिर की। उन्होंने स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत पर बल दिया है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सभी नुस्खे जीवन में सफलता की गारंटी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे खुद इन नुस्खों पर अमल करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed