फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workers protested by burning copies of the notification

Bilaspur News: अधिसूचना की प्रतियां जलाकर कामगारों ने जताया विरोध

Tue, 12 Dec 2023 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Workers protested by burning copies of the notification
- श्रम कल्याण बोर्ड से बाहर किए जाने वाली अधिसूचना जारी करने पर खोला मोर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनरेगा मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड से बाहर किए जाने पर इंटक यूनियन और अन्य मजदूर यूनियनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को इंटक ब्लॉक स्वारघाट ने भी मजदूरों और कामगारों के साथ बोर्ड से बाहर किए जाने वाली अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

इस मौके पर इंटक ब्लॉक स्वारघाट के प्रधान बुद्धि राम बैंस ने बताया कि एक साल पहले प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों के पंजीकरण को श्रम कल्याण बोर्ड से बाहर करने की अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के बाद पिछले एक साल से मनरेगा में कार्य करने वाले महिला और पुरुषों का श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे पूर्व जिन मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण हुआ है, उनकी कॉपियां नवीकरण नहीं हो रही हैं। इसके चलते मनरेगा मजदूर बोर्ड की तरफ से मिलने वाले लाभों से वंचित रह रहे हैं। इस अधिसूचना से पूर्व मनरेगा में काम करने वाली जो भी महिलाएं और पुरुष 50 या 100 दिन पूर्व कर लेते थे तो वे श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा लेते थे और बोर्ड की स्कीमों का लाभ उन्हें मिलता था, लेकिन जब से यह अधिसूचना जारी हुई है तब से इन मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं हो रहा है। इसके चलते मनरेगा मजदूरों और मजदूर यूनियनों में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। मनरेगा मजदूरों और इंटक यूनियन ने सरकार से मजदूर विरोधी इस अधिसूचना को रद्द करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही चेताया है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन से मजदूरों का विरोध झेलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed