{"_id":"5f21c5188ebc3e639745b6a5","slug":"work-corona-negative-in-aiims-bilaspur-news-sml340021628","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मजदूर जा सकेंगे काम पर : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मजदूर जा सकेंगे काम पर : उपायुक्त
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के कोठीपुरा स्थित एम्स की साइट पर सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में मजदूरों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से प्रशासन ने लगभग 140 मजदूरों को साइट संगरोध में रखा है। वहीं पूरी एम्स साइट को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने एम्स में कोरोना जांच के लिए मजदूरों के सैंपल और एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू कर दिया है।
जिलाधीश राजेश्वर गोयल ने कहा कि एम्स में 25 जुलाई के बाद पहुंचे सभी मजदूरों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। नई गाइड लाइन के अनुसार जब तक मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है। तब तक कोई भी मजदूर काम पर नहीं जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
उधर, सीएमओं डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि एम्स में कोरोना के 13 मामले सामने आने के बाद विभाग ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत सैंपल लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले विभाग उन लोगों की सैंपलिंग करेगा जो संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए है। वहीं उसके बाद हॉल ही में बाहरी राज्यों से एम्स साइट पर पहुंचे तकरीबन 500 के करीब मजदूरों की कोरोना जांच भी की जाएगी। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्स में मजदूरों के सैंपल लेने में जुटी थी। सीएमओ ने कहा कि टीम देर रात तक सैंपल लेने का कार्य पूरा करेगी।